अपने ब्लॉग में blogspot.in की जगह blogspot.com वापस पाइए



आपके ब्लॉग का पता अगर अब के blogspot.in साथ दिखाई देता है और आप वापस अपने ब्लोगर ब्लॉग पर blogspot.com पता लगाना चाहते हैं तो अब ये संभव है ।

इसके लिए आपको अपने टेम्पलेट के कोड में थोडा बदलाव करना होगा जिसके बाद आपका ब्लॉग फिर से blogspot.com पते के साथ दिखाई देगा ।

ये कोड मूल रूप से आदित्य यादव जी ने जावा स्क्रिप्ट के रूप में बनाया है प्रक्रिया वही पुरानी है बस इसे एक कोड की शक्ल दे दी गयी है ताकि आपको बार बार अपने ब्लॉग के पते में अतिरिक्त जोड़ने से मुक्ति मिल जाए ।

तो चलिए इसे अपने ब्लॉग में आजमाते है
इसे अपने ब्लॉग में लगाने के लिए आपको अपने ब्लॉग के HTML कोड में थोडा बदलाव करना होगा इसलिए ये प्रक्रिया बड़ी ही सावधानी के साथ करें ।

अपने ब्लॉगर अकाउंट में लोगिन करें dashboard से Design > Edit HTML पर जाएँ

ये जरुरी है कि आप अपने वर्तमान ब्लॉग को सुरक्षित कर लें ताकि अगर आपको भविष्य में कोई कठिनाई हो तो आपका ब्लॉग टेम्पलेट सुरक्षित रहे , ब्लॉग का बैक अप् लेने के लिए dashboard से Design > Edit HTML पर जाएँ "download full theme" पर क्लिक करें और ब्लॉग के टेम्पलेट को अपने कंप्यूटर पर सेव कर लें ।

अब

Edit HTML पेज पर </head> कोड ढूंढें इसके लिए आप Ctrl+F Key का भी प्रयोग कर सकते हैं ।

अब इसके ठीक ऊपर

<script src='http://hindiblogger.googlecode.com/files/testcode.js' type='text/javascript'/>

ये कोड पेस्ट कर दें ।

अब आपका कोड कुछ इस तरह दिखाई देगा

<script src='http://hindiblogger.googlecode.com/files/testcode.js' type='text/javascript'/>
</head>

अब Preview पर क्लिक कर देख लें की सब ठीक है फिर सेटिंग को सेव कर दें ।

बस आपका ब्लॉग अब blogspot.com पते के साथ तैयार है ।




13 टिप्पणियाँ:

  1. नवीन प्रकाश खरोरा जी जानकारी बहुत बढिया है
    पर एक बात बताइये .com या .in में से किसी का use करने पर मुझे क्या अंतर पडेगा????????????

    ReplyDelete
    Replies
    1. [co="red"] ख़ास कुछ नहीं बस अभी तक Alexa Ranking पर ही फर्क पड़ता है [/co]

      Delete
  2. बहुत ही शानदार जनकारी दी है आपने।

    ReplyDelete
  3. अगर मैंने एक साईट को दूसरी पर रीडायेरेक्ट करना हो क्या उसका कोड मिल सकता है

    ReplyDelete
    Replies
    1. [co="blue"] मेल करके जरा विस्तार से बताइयेगा की आपको ब्लॉग को रिडायरेक्ट करना है या फिर वेबसाइट को ? [/co]

      Delete
    2. आप इस लिंक पर क्लिक करके रीडायेरेक्ट का कोड देख सकते हैं |

      टिप्स हिंदी में

      Delete
  4. बहुत ही शानदार बढ़िया जानकारी! मैंने अपने सरे ब्लॉग को ठीक कर लिया ।

    http://learncprograme.blogspot.com/
    http://sadabahargeet.blogspot.com/
    http://www.hinditechblogs.blogspot.com/
    http://rajputrestaurant.blogspot.com/
    http://vijayniku.blogspot.com/

    http://www.vpsrajput.in/

    ReplyDelete
  5. इस जानकारी के लिए बहुत बहुत धन्यवाद सर!


    सादर

    ReplyDelete
  6. जानकारी बहुत बढिया है
    इस जानकारी के लिए बहुत बहुत धन्यवाद सर!उपयोगी..

    ReplyDelete

पिछले लेख

लोगो आपके ब्लॉग पर

ये ब्लॉग पसंद आया तो इसे अपने ब्लॉग का हिस्सा बनाइये ये लोगो अपने ब्लॉग पर लगाकर. Hindi Tech

इस ब्लॉग में ढूँढें

जो ये कोशिश पसंद करते हैं

नयी टिप्पणियां

संकलक

www.hamarivani.com

परिवहन

counter
Powered by Blogger.

मेरा कोना

मेरे बारे में

My Photo
नवीन प्रकाश
खरोरा, रायपुर, छत्तीसगढ़, India
बस एक कोशिश है जो थोडी बहुत जानकारियां मुझे है चाहता हूँ की आप सभी के साथ बांटी जाए। आप मुझे मेल भी कर सकते है hinditechblog(a)gmail.com पर .
मेरा पूरा प्रोफाइल देखें
;